 |
राजस्थान के राजपूत इतिहास के प्राचीन संगठन श्री क्षत्रिय युवक संघ की स्थापना २२ दिसम्बर १९४६ को जयपुर राजस्थान में हुई | राजस्थान में मारवाड़ में उपजे मोती साधारणता में असाधारणता के धनी, साहित्यकार, लेखक, सांसद, विधायक, कुशल व्यवसायी पूज्य श्री तन सिंह जी द्वारा रोपित यह पौधा वर्तमान में विशाल वटवृक्ष के रूप में राजस्थान, गुजरात, महारास्ट्र, उत्तर प्रदेश, हरियाणा, आंध्र प्रदेश में २०० से अधिक प्रान्तों के साथ व ३ लाख से अधिक सदस्य परिवार के साथ राजपूत युवाओ में संस्कार निर्माण का कार्य कर रहा है |
शिक्षण संस्थाओ की स्थापना व वर्ष भर में विभिन्न प्रान्तों में आयोजित क्षत्रिय युवको, बालिकाओ, दम्पतियों के संस्कार शिविरों के माध्यम से समाज जागरण व संस्कार निर्माण का कार्य कर संगठन स्वयं को गौरवान्वित महसूस करता है | |
|
|